Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: गौराबादशाहपुर पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चालाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-159/2026 धारा-137(2)/87 बीएनएस थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर में वांछित अभियुक्त आदर्श उर्फ नान्हक पुत्र संचम ग्राम असवारा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर अमरा नहर पुलिया से हिरासत पुलिस  में लिया गया, दौरान गिरफ्तारी मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार के आदेश-निर्देश का पालन किया गया । अभियुक्त उपरोक्त को थाना स्थानीय पर लाकर चालान न्यायालय भेज दिया गया।