इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सुजानगंज,जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सुजानगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. – 176/2026 धारा 69 बीएनएस थाना सुजानगंज जौनपुर में वांछित अभियुक्त सूरज चौहान पुत्र गुलाब चौहान निवासी ग्राम पूरा फगुई खुजालतारा थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर को गुरुवार को ग्राम मुस्तफाबाद नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।