इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
नेवढ़िया,जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष नेवढ़िया के नेतृत्व में थाना नेवढ़िया पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को थाना नेवढ़िया पर पंजीकृत मु.अ.सं.- 15/26 धारा-137(2) /87/61(1)/ 61(2)/351(2) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त विपिन यादव पुत्र परमेश यादव निवासी शेषपुर थाना नेवढिया जिला जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर जमालापुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।