इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
लाइन बाजार,जौनपुर। क्षेत्र के सलखापुर गांव के पास सई नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दोनों युवकों के परिवार में एक दिन पहले ही गृहप्रवेश हुआ था। इस घटना से खुशियों के माहौल पर मातम की काली छाया घिर गई। जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाद गांव निवासी 12 की संख्या में युवक शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे सई नदी नहाने के लिए गए थे। सलखापुर घाट सभी नहा रहे थे। इसी दौरान 24 वर्षी रवि और 22 वर्षीय अनिल चौहान गहरे पानी में चले गए।दोनों को डूबता देख अन्य साथियों ने शोर मचाया। युवकों की सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। दोनों की तलाश शुरू की गई। कुछ देर के बाद करीब दोनों को पानी से निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।