Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: रामपुर पुलिस ने चोरी किये गये 07 किग्रा कापर तार के साथ तीन अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

रामपुर, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान रामपुर रामलीला मैदान स्थित कब्रिस्तान के पास से तीन अभियुक्त लक्ष्मी मुसहर पुत्र दुख्खी मुसहर रामपुर वार्ड नं. 7 थाना रामपुर जनपद जौनपुर, नीरज मुसहर पुत्र स्व. लक्ष्मन मुसहर नि. रामपुर वार्ड नं. 7 थाना रामपुर जनपद जौनपुर, राजू मुसहर पुत्र विजयी मुसहर निवासी राघोराम पट्टी थाना रामपुर जनपद जौनपुर को चोरी के 07 किलो ग्राम कापर  के तार के साथ रविवार को पुलिस हिरासत मे लिया गया । फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग मे पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।