इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सरायख्वाजा, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-362/26 धारा 85/108/3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रेश चन्द यादव पुत्र स्व. राम स्वारथ यादव निवासी नरौली थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को मुखबिर खास की सूचना पर नरौली मोड़ से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र.नि. प्रमोद कुमार यादव,उ.नि.जैसराम सिंह, हे.का. सुबाषचन्द्र यादव, हे.का.रामनिवास,रि.आ.सिकन्दर निषाद, हे.का. शशिप्रकाश सिंह शामिल रहे।