Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:निर्माणाधीन जिला कारागार का डीएम ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने निर्माणाधीन जिला कारागार के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण प्रगति की जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि श्रमिकों की संख्या, आवश्यक मशीनों और सामग्रियों की उपलब्धता बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाय जिससे निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण कराया जा सके। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम को इस प्रकार बनाया जाय कि वर्षा के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। समस्त आवासीय एवं अनावासीय परिसरों से जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाय। साथ ही मल्टीपरपज हॉल एवं हाई सिक्योरिटी बैरक के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने तथा मिट्टी को समतल कर उसे बगीचे के रूप में विकसित किये जाने के भी निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने मुख्य परिधि दीवार, सर्कल वॉल, पार्टीशन वॉल, कैंपस वाल का स्थलीय निरीक्षण किया जहां साइट प्रयोगशाला में निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता जांच हेतु ब्रेक टेस्ट एवं क्यूब टेस्ट निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं संतोषजनक पाया। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि बाउण्ड्रीवॉल के शेष कार्यो को एक माह के भीतर पूर्ण करें तथा ओवरहेड टैंक के समस्त कार्यों को भी निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाय। मल्टीपरपज हाल के ग्राउण्ड फ्लोर स्लैब के कास्टिंग का कार्य, फायर फाइटिंग के कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाना सुनिश्चित करे। आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निकट लाइटनिंग अरेस्टर स्थापित किये जायं जिससे आकाशीय विद्युत से सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा एवं हाइजीन का विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिसमें श्रमिकों को हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट, सेफ्टी जैकेट आदि का प्रयोग बढ़ाया जाय।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी पुष्पराज सिंह, जेल अधीक्षक पवन द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डा. अरूण यादव, सहायक अभियंता करूणेश अरोड़ा, देशदीपक, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी, ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।