Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: सरपतहाँ पुलिस द्वारा 01 अंतर्जनपदीय चोर को किया गिरफ्तार,कब्जे से 01 चोरी की मोटर साइकिल बरामद।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

सरपतहाँ, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन, व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सरपतहाँ के नेतृत्व में थाना सरपतहां पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-273/2026 धारा-317 (2),317(4), 317(5),318(4),338,336 (3),340 (2) बी.एन.एस. से सम्बन्धित 01 अभियुक्त रविकान्त पाल पुत्र रामकिशोर पाल निवासी लेदौरा थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ को मय चोरी की 01 मोटर साइकिल न. HR26AC7369 के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।