इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
कोतवाली, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 136/2026 धारा 137(2) बी.ए.एस. व बढोत्तरी धारा 11/12 पोक्सो एक्ट थाना कोतवाली जौनपुर से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त अरमान पुत्र अतीउल्लाह निवासी नूर खां कुंवा थाना कोतवाली जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।