इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
लाइन बाजार, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना लाइन बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-361/26 धारा 305/341(4) बीएनएस व मु.अ.स.-362/26 धारा 305 बीएनएस थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर से सम्बन्धित प्रकाश में आये वाछिंत अभियुक्तगण बाबर अली उर्फ सलमान पुत्र आलमगीर निवासी चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर,प्रतिकेश उर्फ लकी पुत्र सुशील विश्वकर्मा निवासी पचहटिया थाना लाइन बाजार जौनपुर,मो. मासूम पुत्र सलामुद्दीन उर्फ बब्लू निवासी बडकेबारा मोड थाना खेतासराय जनपद जौनपुर, हर्ष उर्फ बाबू विश्वकर्मा पुत्र सुशील विश्वकर्मा निवासी पचहटिया थाना लाइन बाजार जौनपुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।