Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: जलालपुर पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से नगद रुपया बरामद।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जलालपुर, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के नेतृत्व में रविवार को थाना जलालपुर पर पंजीकृत चोरी के मुकदमा मु.अ.सं. 354/26 धारा 305 बीएनएस से सम्बंधित वांछित अभियुक्त चन्दन उर्फ बंशू पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम राजेपुर कचगाँव थाना जफराबाद जौनपुर को वन्दीपुर मोड़ के पास मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 500 रुपया बरामद करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।