Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: बक्शा पुलिस ने अन्तर्जनपदीय 02 शातिर गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 5.150 किग्रा गांजा व दो वाहन बरामद

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

बक्सा, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर जौनपुर के नेतृत्व में चलाये जा रहे वारण्टी/वाँछित अभियुक्त व अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 02 अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। कब्जे से अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में (5.150 किग्रा) गांजा बरामद हुआ तथा तस्करी में प्रयुक्त कार और मोटरसाइकिल को धारा 207 एम.वी. एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण पंचम गौतम पुत्र स्व. रामजियावन गौतम निवासी ग्राम नदियापर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर, सुभाष गोस्वामी पुत्र अम्बिका प्रसाद निवासी ग्राम सुकुल उमरी, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर के विरुद्ध मु.अ.स.-449/26 धारा-8/20 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।