Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:जफराबाद पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जफराबाद, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(नगर) के दिशा निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी (नगर) के पर्यवेक्षण मे थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा मा. न्यायालय एससी/एसटी एक्ट जौनपुर द्वारा निर्गत एनबीडब्लू मु.नं. 22/10 अशोक बनाम राम प्रसाद धारा-147/148/323/324/504/506 भादवि थाना जफराबाद जौनपुर से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त अरविन्द कुमार निषाद पुत्र अमृत लाल निषाद निवासी मोहिउद्दीनपुर थाना जफराबाद जनपद जौनपुर को ग्राम अहमदपुर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।