Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:गांजा तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, 1.200 कुंतल गांजा बरामद

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

रामपुर, जौनपुर। पुलिस ने धौरहरा नदी पुल के पास जौनपुर-भदोही सीमा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 कुंतल 200 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। रामपुर पुलिस ने शनिवार की शाम करीब 5 बजे बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने 19 सितंबर को कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय सिंह उर्फ छोटू निवासी फिरोजपुर धरमपुर, अयोध्या और विनीत सिंह निवासी नागनाथपुर हसरो, सुल्तानपुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तलाशी में 510 रुपये और एक एंड्राइड मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को संबंधित न्यायालय भेज दिया।