इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
कब्जे से 37,900 रूपये, जामा तलाशी का 5400 रूपये व तास की गड्डी बरामद।
मछलीशहर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण व निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में थाना मछलीशहर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम परसुपुर पुराना ईट भट्टा के पास से रूपये पैसे की ताश पत्ता के द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 08 अभियुक्तो को गिरफ्तार करते हुए माल फड़ से 37,900 रूपये व तास की गड्डी तथा जामा तलाशी का 5400 रूपये बरामद किया गया। पकडे गये अभियुक्तगण मो. दानिश पुत्र जावेद दानिश निवासी बहादुरपुर थाना झूसी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 32 वर्ष, पृथ्वीलाल पटेल पुत्र भैय्याराम पटेल निवासी चकोलिया थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज उम्र करीब 40 वर्ष, शेष कुमार यादव पुत्र स्व. कमलापति यादव निवासी तेलियातारा थाना हंडिया प्रयागराज उम्र 25 वर्ष, मुन्ना सिंह पुत्र बलराम सिंह निवासी शाहपुर थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी उम्र करीब 50 वर्ष, सुनीत कुमार सिंह पुत्र तुलसीराम सिंह निवासी बरियारी थाना सरायइनायत प्रयागराज, पारसनाथ पुत्र गुद्दर निवासी बराईपुर थाना सरायइनायत प्रयागराज उम्र करीब 52 वर्ष, विजय सिंह पुत्र स्व. कल्लू सिंह निवासी बरईशिव थाना सोराव प्रयागराज उम्र करीब 36 वर्ष, शिव बाबू पुत्र जगतनाथ निवासी सोसो हेतापट्टी थाना थरवई प्रयागराज उम्र करीब 42 वर्ष के पास से माल फड़ 37,900 रूपये व तास की गड्डी तथा जामा तलाशी का 5400 रूपये बरामद हुआ । फर्द दाखिला के आधार पर मु.अ.सं. 305/26 धारा 13 जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।