इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
कब्जे से 15000 रुपया नगद, 02 यूनियन बैंक चेंक बुक, 01 पी.एन.बी. बैंक पास बुक, 01 कैश रजिस्टर, 01 परिचय कार्ड व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
सिकरारा, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-346/26 धारा- 309(4)/317(2) BNS बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अभिषेक शुक्ला पुत्र अरुण कुमार शुक्ला निवासी ग्राम बभनौली थाना सिकरारा जौनपुर को सुरतासापुर नहर पुलिया से रविवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक-08.10.2026 को वादी मुकदमा मनमोहन सिंह पुत्र स्व. फौजदार सिंह ग्राम देवपुर (धोवहाँ) थाना सिकरारा जौनपुर से अपने ग्राहक सेवा केन्द्र शेरवाँ से दुकान बन्द कर वापस घर जाते समय अज्ञात बदमाशो द्वारा वादी मुकदमा का स्कुटी मो.सा. व डिग्गी मे रखे रूपये, यूनियन बैंक का 02 चेकबुक, पी.एन.बी. बैंक का 01 पासबुक , 01 आई0डी0 कार्ड , 01 कैश वितरण रजिस्टर को लूट कर भाग गये थे। प्राप्त तहरीर पर मु.अ.सं. - 346/26 धारा- 309(4)/317(2) BNS बीएनएस पंजीकृत किया गया।