Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: रामपुर पुलिस ने अवैध असलहे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

रामपुर , जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व में गुरुवार को बाल्थर स्कूल से मेन रोड फजुलहा के पास से अभियुक्त आशीष यादव उर्फ बड़कऊ यादव पुत्र राजकरन यादव उर्फ मल्लू यादव निवासी  ग्राम राजापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया जिसके पास के 01 अवैध कट्टा व कारसूत बरामद हुआ बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु.अ.सं.-190/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।