इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
जलालपुर,जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के नेतृत्व में थाना जलालपुर पुलिस टीम ने शनिवार को चेकिंग के दौरान ग्राम असबरनपुर स्थित अण्डरपास पुलिया के पास से अभियुक्त इन्द्रमणि पाल पुत्र त्रिभुवन पाल निवासी ग्राम गदनपुर, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया।अभियुक्त के कब्जे से चोरी का स्टेबिलाइजर व अन्य सामान बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर चालान न्यायालय भेज दिया गया।