Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Ghazipur:सिंगारपुर में संतान के लम्बी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा जितिया पर्व पर निर्जला व्रत,की सुख समृद्धि की कामना।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

मौधा,गाजीपुर।आश्विन मास के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को मनाए जाने वाला जितिया पर्व शनिवार को सिंगारपुर गांव में बड़े हर्षोल्लास के साथ विधि -विधान से मनाया गया। संतान के लम्बी आयु के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। महिलाएं सुबह से ही पूजा की तैयारी में लगी रहीं।दोपहर बाद स्वच्छ रंग-बिरंगे परिधान धारण कर हाथों में पूजा की थाल लेकर व्रती महिलाएं गाजे-बाजे के साथ काली माता मंदिर स्थित पूजा स्थल पर पहुंचीं।पूजा स्थल पर महिलाओं ने भगवान जीमूतवाहन की पूजा की और उनकी कथा सुन संतान के सलामती के साथ घर परिवार के सुख - समृद्धि की कामना की।इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी।ऐसी मान्यता है कि व्रत को रखने से संतान पर आने वाले संकट टल जाते हैं।हिंदू धर्म में जितिया व्रत का विशेष महत्व है।गौरतलब है कि क्षेत्र के नायकडीह, जबरनपुर, चांदपुर,सेमरा,तराये,तरछा, बेलहरी,मठ सरैया, मौधा आदि गांवों में भी बड़े ही धूमधाम से श्रद्धापूर्वक लोक आस्था का पर्व जितिया मनाया गया।