इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
बरसठी,जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक बरसठी के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 392/26 धारा 109(1), 118(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना बरसठी जनपद जौनपुर में वाछिंत अभियुक्तगण बंशराज तिवारी उर्फ बंशू पुत्र स्व. विश्वनाथ तिवारी, बंशबहादुर तिवारी उर्फ बंशलोचन पुत्र स्व. विश्वनाथ तिवारी निवासी ग्राम तुलसीपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर को जरिए मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।घटना का विवरण दिनांक-18.10.2026 को वादिनी प्यारी देवी पत्नी स्वर्गीय रामजीत पटेल, निवासी ग्राम तुलसीपुर, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर द्वारा थाना बरसठी पर लिखित सूचना दी गई कि उनके पुत्र महेंद्र पटेल का धीरेंद्र तिवारी से विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर बंसराज तिवारी उर्फ बंशीबहादुर तिवारी, धीरेंद्र तिवारी एवं लकी तिवारी द्वारा लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर व चाकू से वादिनी के घर पर हमला किया गया। आरोपियों ने वादिनी के छोटे पुत्र विनोद पटेल को जान से मारने की नीयत से चाकू लाठी-डंडे एवं ईंट से मारकर घायल कर दिया। उक्त तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 392/26 धारा 109(1),118(2),352,351(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।