इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
लाइन बाजार, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारीह हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर अनन्त चन्द्रशेखर के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के पर्यवेक्षण में थाना लाइनबाजार पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 अभियुक्तगण,अविनाश कुमार,शैलेश यादव ,रमन यादव को अवैध असलहा व चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द थाना लाइन बाजार पर मु.अ.सं.-445/26 धारा 238, 317(2), 318(4) भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
