Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur: जफराबाद पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।


 इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

निशानदेही पर चोरी का एक जनरेटर, एक इनवर्टर व दो बैटरियाँ बरामद।

जफराबाद जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अनन्त चन्द्रशेखर के दिशा-निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी के पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे के नेतृत्व में उ.नि.मुख्तार राम मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बुधवार को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, कस्बा जफराबाद के पास से मु.अ.सं.256/2026 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रणंजय सिंह उर्फ राजू सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह निवासी ग्राम जमैथा, थाना जफराबाद, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर बाबूपुर कब्रिस्तान से उक्त मुकदमे में चोरी गया एक जनरेटर, एक इनवर्टर व दो बैटरियाँ बरामद की गईं। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।