इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
बाराबंकी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह द्वारा संयुक्त रुप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस, जेल परिसर अस्पताल आदि की सघन चेकिंग की गई। कैदियों की समस्याओं व सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री नही पाई गई। ज़िलाधिकारी द्वारा साफ-सफाई के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। जेल अस्पताल निरीक्षण के दौरान बन्दियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी ली गई। साफ़ सफ़ाई आवश्यक उपचार परीक्षण आदि के लिये सम्बन्धित को निर्देश दिया गया।