Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:राष्ट्रीय प्रतीकों की सम्राट अशोक क्लब भारत शाखा ने जन चेतना यात्रा निकाली।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय चिन्हों की अभिज्ञता और उदासीनता को देखते हुए राष्ट्र समर्पित संगठन सम्राट अशोक क्लब ने राष्ट्रीय प्रतीकों एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जनमानस को जागरूक करने के लिए पूरे देश में जगह-जगह राष्ट्रीय प्रतीक सम्मान समारोह एवं जन चेतना यात्राओं का आयोजन किया था। उसी क्रम में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर जौनपुर में भी एक जन चेतना यात्रा निकाली गई जिसमें राष्ट्रीय चिन्हों का सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। शहर के बीचों-बीच होते हुए यह प्रदर्शनी यात्रा निकाली गई जहां सैकड़ों लोगों ने इसका स्वागत किया। यह यात्रा जौनपुर के भंडारी रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर कोतवाली चौराहा, शाही पुल होते हुए ओलंदगंज से जेसीज चौराहा होते हुए राष्ट्रीय अशोक स्तंभ पचहटिया तिराहा पर जाकर के गोष्ठी के रूप में परिवर्तित हो गई। इस दौरान राष्ट्रीय एकता अखंडता आपसी सौहार्द हेतु राष्ट्रीय एवं लोक भावनाओं से जुड़े हुए कार्यक्रम किये गये। इस अवसर पर कन्हैया लाल मौर्य, मनोज, शत्रुघ्न मौर्य, गंगा प्रसाद मौर्य, अंकित मौर्य, पंकज मौर्य, मुस्कान मौर्य, रियाजुल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।