Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Bahraich:पल्लवी प्रधान बनीं सुपरवाइजर एसोसिएशन की अध्यक्ष।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

बहराइच। सुपरवाइजर एसोसिएशन की बैठक जोशियापुरा स्थित एक कामन हाल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ की प्रदेश अध्यक्ष रेनू शुक्ला ने की। सुपरवाइजर एसोसिएशन जनपद बहराइच की कार्यकारिणी के गठन एवं विचार गोष्ठी हेतु उत्तर प्रदेश सुपरवाइजर एसोशिएशन की प्रदेश अध्यक्ष रेनू शुक्ल एवं महामंत्री शशिकांता ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन सुपरवाइजर की समस्याओं के समाधान हेतु दृढ़ संकल्प है अभी हाल ही में एसीपी की समस्या जो प्रदेश स्तर पर थी निस्तारित की गई है। उन्होंने 2005 के बाद नियुक्त मुख्य सेविकाओं के पेंशन मुद्दे को भी गंभीरता से लिया और संगठन की एकता पर इसे भी प्राप्त करने हेतु सरकार को समय समय पर आगाह किया जाता है हमने जो कुछ अभी तक प्राप्त किया है। वह संगठन के बल पर ही प्राप्त किया है आप सभी निडर होकर कार्य करे संगठन आपके साथ है। बैठक को राज्य कर्मचारी परिषद् के संरक्षक आरके चौधरी, महामंत्री आरके वर्मा, शैक्षिक महासंघ के महामंत्री उमेश त्रिपाठी, जूनियर शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, मनोज सैनी एवं पूनम सैनी ने भी सम्बोधित किया। विचार गोष्ठी के पश्चात कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी रेनू शुक्ला रहीं। कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ जिसमें निम्न पदाधिकारी निर्वाचित किये गये। अध्यक्ष पद पर पल्लवी प्रधान एवं सचिव के पद पर सरोज रावत को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष सारणा, संगठन मंत्री रजनी सिंह यादव, संयुक्त सचिव मीनाक्षी गुप्ता, किरन सिंह कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री शशि गुप्ता, मीडिया प्रभारी नीरजा सिंह, आडिटर माधुर्य लता, निर्वाचित घोषित की गई। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अंजू सिंह, बिना सक्सेना, सुषमा मुखर्जी, शिवकुमारी, सुन्दर पति, सावित्री, सुनीता का चयन किया गया।