Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Ayodhya:राम जन्मभूमि को दान किया पांच बैटरी व्हीकल |

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामजन्मभूमि पर भव्य और दिव्य में विराजमान रामलला के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को पांच बैट्री संचालित टूरिस्ट व्हीकल दान दी हैं। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी प्रवक्ता शरद शर्मा ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट को पांच बैट्री संचालित टूरिस्ट व्हीकल श्रीराम जन्मभूमि में दिव्यांगजन और वृद्धों की सहायता हेतु दान की हैं।श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चम्पत राय को विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम् में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख सुमित श्रीवास्तव द्वारा गाडिय़ों की चाबी समर्पित की गयी है। उन्होंने बताया कि इस टूरिस्ट व्हीकल से श्री राम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन में दिव्यांगजन और वृद्धों को दर्शन कराया जायेगा। यह बैट्री से संचालित होगा जिसमें पर्यावरण साफ सुथरा रहेगा। उन्होंने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने पांच बैट्री व्हीकल न्यास को समर्पित किया है। इससे लगातार दिव्यांग और वृद्धों को रामलला का दर्शन कराने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि दूरदराज से काफी दिव्यांग और वृद्धों का आगमन होता रहता है। अब इन गाडिय़ों से वृद्ध और दिव्यांग रामलला का दर्शन आसानी से कर सकते हैं।