इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
>इटौरा के गौशाला में कम मिले गौवंश।
>गौशालाओं को दुरूस्त रखने के दिये निर्देश।
कालपी, जालौन। उपजिलाधिकारी सुशील सिंह ने सोमवार को गर्रेही तथा इटौरा गांव की गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने परिसर में स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सुशील सिंह औचक ढंग से इटौरा गौशाला पहुंचे। गौशाला ताला लटका मिला। इसके बाद गर्रेही की गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला में भूसे, हरे चारा, दाना के स्टॉक व रख—रखाव देखा। परिसर में 157 गौवंश बताये गये जबकि मौजूद गायों की गणना करने पर 138 गौवंश मिले। गौशाला में पानी तथा प्रकाश व्यवस्था का भी जायजा लिया। गायों के संरक्षण छाया आदि व्यवस्था को परखा। उन्होंने ड्यूटी में मौजूद कर्मियों को निर्देश दिए कि परिसर में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। बरसात के मौसम को देखते हुए गायों के लिये छाया की बेहतरीन इंतजाम रखे जायं। उन्होंने कहा कि सभी गौशालाओं का निरीक्षण किया जायेगा। एसडीएम के निरीक्षण से गौशालाओं के संचालकों में बेचैनी फैल गयी।