Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:डीपीएस स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 विद्यार्थी किये गये सम्मानित।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के इमरानगंज स्थित डीपीएस स्कूल में प्रधानाध्यापक और एसएमसी अध्यक्षों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अगुवाई खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला और समस्त एआरपी तथा नोडल संकुल द्वारा की गई।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरख नाथ पटेल ने कहा कि एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने पर केंद्रित होता है। उन्होंने एआरपी की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे शिक्षक एवं छात्रों के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। एआरपी के माध्यम से विद्यालयों में न केवल शिक्षण प्रक्रिया का मूल्यांकन होता है, बल्कि शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक तकनीकों और संसाधनों से अवगत कराया जाता है। साथ ही उन्होंने विद्यालयों में छात्रों के शैक्षिक परिणामों को सुधारने के लिए नए शिक्षण तरीकों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी एआरपी से कहा कि वे अपने अनुभवों को साझा करें और उन चुनौतियों को भी सामने लायें जिनका सामना शिक्षकों और छात्रों को करना पड़ रहा है। अंत में अधिकारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तभी संभव है जब सभी लोग मिलकर ईमानदारी और समर्पण से कार्य करें।खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट करके बीएसए का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से आरआरए परीक्षा में जिले और ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 छात्रों को बीएसए ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत मिश्रा और प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री सुजीत सोनकर ने किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश यादव, नोडल संकुल अशोक कुमार, अशोक सोनकर, ओम प्रकाश, वीरेंद्र, रत्नेश सिंह समेत कई शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शिक्षकों और नोडल शंकुल की भागीदारी उल्लेखनीय रही जिससे यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।