- राज्यसभा सांसद संजय राउत को दिया निमंत्रण
उन्होंने कहा कि श्रीधाम वृंदावन सेंट्रल पार्क ग्राउंड गुरुद्वारा / टाटा मेमोरियल अस्पताल के सामने प्लॉट नं. 1 सेक्टर 29 खारघर नवी मुंबई में कथा होगी। 14 दिसंबर को सुबह साढ़े 9 बजे खारघरचा राजा सेक्टर 12 से कथास्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसी दिन मध्यान्ह 3 बजे से सायं 6 बजे तक कथा चलेगी और श्रीमद् भागवत कथा महात्म्य बताया जाएगा। 15 दिसंबर को श्री शुकदेव प्रसंग, श्री नारद चरित्र, भीष्म कुन्ती स्तुति, 16 दिसंबर को सती प्रसंग, ध्रुव प्रसंग, श्री प्रहलाद कथा, 17 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्म महोत्सव, श्री कृष्ण बाल लीला, 18 दिसंबर को गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। श्रीमती राजकुमारी जगदीश प्रसाद कसेरा वेलफेयर ट्रस्ट परिवार ने सभी मुंबईवासियों से श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित होकर प्रभु चरणों में हाजिरी लगाने की अपील की।