इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
विण्ढ़मगंज,सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र,अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरे शन) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना विण्ढ़मगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक- 12.05.2025 को समय करीब 18.30 बजे थाना विण्ढ़मगंज पर मु.अ.सं.-79/2025 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त आलीम अंसारी पुत्र नमाजुद्दीन अंसारी निवासी लगमा, थाना गढ़वा, जनपद गढ़वा (झारखण्ड) को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।आपराधिक इतिहास का विवरण मु.अ.सं.21 /24 धारा 3/5क/8 उ.प्र. गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र।, मु.अ.सं. 79/25 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र.नि. शेषनाथ पाल,हे.का. नन्दकिशोर यादव शामिल रहे।