इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 
चोपन, सोनभद्र।अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के द्वारा अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 11.05.2025 को थाना चोपन पुलिस द्वारा वाराणसी शक्तिनगर हाइवे पर चौकी डाला गेट के सामने चेकिंग के दौरान रॉबर्टसगंज की तरफ से आ रही एक अदद पिकअप वाहन संख्या UP70PT6322 से ले जा रहे 05 राशि गोवंश (03 गाय व 02 बछड़ा) के साथ 01 नफर अभियुक्त महेंद्र कुमार गौतम पुत्र पन्नालाल निवासी सोनथरी सेंट थॉमस स्कूल के बगल थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मु.अ.सं.- 154/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गो-वध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया गया।चोपन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गण 1.वाहन स्वामी राहुल यादव पुत्र अज्ञात निवासी वहीदा फ्लाईओवर के बगल थाना ऊंज जनपद भदोही व 2. शिवानंद यादव पुत्र हरिकेश्वर यादव निवासी घिवहीं थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण।महेंद्र कुमार गौतम पुत्र पन्नालाल निवासी सोनथरी सेंट थॉमस स्कूल के बगल थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र करीब 23 वर्ष।गिरफ्तार करने वाली पुलिस  में चौकी प्रभारी डाला आशीष कुमार थाना चोपन जनपद सोनभद्र मय पुलिस बल व मय हमराहियान शामिल रहे।
 
 
