Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:जब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुनाया “रेलियां बैरन पिया के लिए जाए रे”... लोग हुए मंत्रमुग्ध।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

बिहार में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी SVKP : अशोक सिंह

जौनपुर। बिहार में समाज विकास क्रांति पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। पार्टी के प्रत्याशी अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। बिहार चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन भी अच्छा होगा। यह बातें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने एक विशेष बातचीत के दौरान शुक्रवार की रात करीब 8 बजे कही। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जौनपुर में अपराध का ग्राफ चरम पर है और योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवरात्र के शुभ अवसर पर संकल्प लिया कि यदि जनता उन्हें चुनती है तो भविष्य में मिलने वाली पेंशन भी वह जनता की सेवा में लगाएंगे और उन्हें समर्पित करेंगे।
गौरतलब हो कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उनके गांव निकुम्भनपुर (बरसठी) में नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। शुक्रवार रात आयोजित जागरण कार्यक्रम में गायक पंकज सिन्हा और मध्य प्रदेश की गायिका जावित्री ने देवी गीतों से माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में अशोक सिंह ने खुद “रेलियां बैरन पिया के लिए जाए रे” गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर अशोक सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों का स्वागत किया। गांव में पिछले पांच वर्षों से पूजा आयोजन में अहम भूमिका निभाने के लिए समिति ने भी उनका सम्मान किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी अख्तर अली रिजवी, रेखा गौतम एडवोकेट समेत समिति के सागर सिंह, चंदन सिंह, महेंद्र सिंह पप्पू, बीडीसी अमर बहादुर सिंह, मनोज सिंह मृदुल, डॉ. शेर बहादुर सिंह, इंद्रजीत सिंह वियोगी, राज सिंह, आशीष तिवारी, भोला, प्रदीप, अरुण गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।