Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल की जिला एवं नगर कार्यकारिणी घोषित।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। व्यापार एवं उद्योग जगत के देशव्यापी संगठन भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जौनपुर इकाई की जिला एवं नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयुक्त महामंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेक सिंह एवं संचालन अवनिंद्र तिवारी एवं योगेश साहू ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ जिसके पश्चात मुख्य, विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, गौराबादशाहपुर इकाई अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, शीतला चौकिया इकाई अध्यक्ष अभिषेक यादव का माल्यार्पण व अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षशील रहेगा।मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों व उद्यमियों पर मुकदमे की जगह अर्थदंड की व्यवस्था स्वागत योग्य कदम है। धारा 129 का दुरुपयोग बंद होना चाहिए और ईमानदार व्यापारियों के हित में इसका सरलीकरण आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि श्री गुप्ता ने कहा कि संगठन आज पूरे प्रदेश में व्यापारियों की सशक्त आवाज बन चुका है और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। नगर अध्यक्ष जय किशन साहू ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना है। चाहे वह जीएसटी हो या खाद्य एवं औषधि विभाग से संबंधित मुद्दे हो।कार्यक्रम को धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिषेक यादव, शशांक सिंह, राजदेव यादव, प्रदीप सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। पहीं आशीष चौरसिया, सर्वेश जायसवाल, रवि अग्रहरि, अमित जायसवाल, अजय गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल एवं दिलीप जायसवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। साथ ही विजय केडिया, धीरज गुप्ता, कमल भाटिया, अमिताश गुप्ता एवं मनोज विश्वकर्मा ने प्रदेश पदाधिकारी प्रखर श्रीवास्तव एवं गौरव सिंह भदौरिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह, मोहम्मद सिराज, अजीत सोनकर, अनिल हरलालका, दीपक केडिया, नीरज विश्वकर्मा, अभिषेक बैंकर, महेश साहू, विनोद सेतिया, शिवेंद्र दुबे, गौरव प्रताप सिंह, प्रिंस शाह, विपुल सिंह, बिस्मिल्लाह, जगमेंद्र निषाद, राजकुमार कश्यप सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।