इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
पतरही, जौनपुर।श्री मुरारी ब्रह्म बाबा स्पोटिंग क्लब दुधौड़ा अंडर आर्म क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभावों को प्रोत्साहित करना और युवाओं को सकारात्मक दिशा देना था।अंडर आर्म क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच दुधौड़ा और चन्दवक की टीमों के बीच खेला गया।रोमांचक मुकाबले के बाद चंदवक की टीम ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा गाजीपुर, प्रबंधक आदर्श मानस सेवा संस्था नेवादा गाजीपुर मुकेश कुमार सिंह गेंदी रहे।श्री सिंह ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए समापन प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।