Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​मछलीशहर सीएससी जल्द होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस: विधायक

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

मछलीशहर, जौनपुर। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का जीवन अधिक संघर्षपूर्ण होता है। उन्हें गंभीर बीमारी के इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधाएं कम मिलती है।लोगों की इसी समस्या को देखते हुए मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द ही सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी जिससे एक छत के नीचे आम जनता की गंभीर बीमारियों का भी इलाज हो सके।उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने द्वारिका प्रसाद इंटर कालेज दशरथपुर के संस्थापक द्वारिका प्रसाद पांडेय के 42वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने विद्यालय के संस्थापक पांडेय जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये उनके दिखाये सत्कर्मों को अनुकरणीय बताया। साथ ही कहा कि स्थानीय सीएससी पर जल्द ही किमो सेंटर, डायलसिस जैसी सुविधाएं लोगों को मिलने लगेंगी जिससे लोगों का जीवन सुगम होगा।कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसेक बाद विधायक जी ने बच्चों को उपहार दिया। कार्यक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंगला गुरु, डॉ. आरबी चौहान, पत्रकार अनिल पांडेय सहितअ न्य लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश शुक्ला उपं संचालन उदित तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रबन्धक आशा पाण्डेय, आनन्द पाण्डेय, प्रधानाचार्य संदीप मिश्रा, अजय यादव, मनोज तिवारी, प्रमोद तिवारी, राय मुन्ना सिंह, उपेन्द्र सिंह, गीता यादव, मंजू विश्वकर्मा, टिंकल चौबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।