Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​एक्सपोजर विजिट पर कृषि विज्ञान केन्द्र पहुंचे बच्चों ने सीखी नयी कृषि वैज्ञानिक विधा।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर शनिवार सुबह बक्शा विकास खण्ड के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय मयन्दीपुर तेजी बाजार के छात्र-छात्राएं शैक्षिक भ्रमण पर पहुँचे। खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर बस को विद्यालय की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका किरण सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाध्यापक राजेश सिंह के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केंद्र पहुँचे बच्चों को भ्रमण के दौरान वैज्ञानिकों ने कृषि विज्ञान केंद्र पर मौजूद विविध कृषि योजनाओं की जानकारी प्रदान कराया। केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. प्रगति यादव ने बेहद रोचक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बच्चों को नवीन विधाओं से अवगत कराया।उन्होंने सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं को नैपियर घास, गेंहू की विभिन्न प्रजाति, मल्चिंग विधि, इस्प्रिंगलर विधि से सिंचाई विधि, मधुमक्खी पालन, औषधीय खेती, पोषण वाटिका, कृषि यंत्र, जैविक खाद, ग्रीन हाउस, मधुमक्खी पालन, एकीकृत कृषि प्रणाली, पाली हाउस हाईटेक नर्सरी का भ्रमण करवा कई प्रकार की खेती कर उत्पादन क्षमता विकसित करने के तरीकों को दिखाते हुए ज्ञानवर्धक जानकारी दिया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक संजय सिंह, बक्शा प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सरोज सिंह, शिक्षक जमील, राहुल पाण्डेय, अनुदेशक अंकिता यादव आदि की मौजूदगी रही।