Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : चोर बाइक लेकर हुये चम्पत, जांच में जुटी पुलिस।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरौनी पश्चिम पट्टी गांव में शुक्रवार की देर शाम तेरहवी भोज में सम्मिलित होने पहुंचे व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके ए वरदात का मुआवना कर छानबीन में जुट गई। विदित हो कि उदयचंदपुर ग्राम निवासी भानु प्रताप गिरी सत्येंद्र की माता की तेरहवीं में सम्मिलित होने सरौनी पश्चिम पट्टी आए थे उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर भोज करने चले गये। वापस लौटे तो जगह से बाइक नदारत देखे पैरों तले से जमीन खिसक गई। आस—पास काफी खोजबीन की गई मगर कहीं कुछ पता नहीं चल सका। भुक्तभोगी शनिवार की सुबह कोतवाली पहुंच अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई।