इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
>कब्जे से एक अदद तमंचा303 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 303 बोर,एक मोबाइल रियलमी P-1 5g बरामद।
बदलापुर, जौनपुर। डॉ. कौस्तुभ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर शेष कुमार शुक्ला के कुशल संचालन में पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में रविवार को थाना बदलापुर पुलिस टीम उ.नि.धर्मेन्द्र दत्त मयहमराह का.अनिल यादव,पीआरडी अजय उपाध्याय के द्वारा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि चेकिंग के दौरान अनिल यादव प्रधान कटहरी के डिस्पेंसरी के पास रात्रि 12.58 बजे एक नये उम्र का लड़का पैदल ही आता दिखाई दिया जिसे रोककर पूछताछ की गई तो अपना नाम हार्दिक यादव पुत्र हरिशंकर यादव निवासी तियरा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर उम्र 19 वर्ष बताया। जामा तलाशी से एक अदद तमंचा 303 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 303 बोर और एक अदद मोबाइल रियलमी P-1 5g बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि.धर्मेन्द्र दत्त,का.अनिल यादव, पीआरडी अजय उपाध्याय शामिल रहे।