Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​मन को बड़ी सावधानी से लगाना चाहिये: राहुल जी महाराज

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

रामनगर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के होरैया गांव में शुद्धू सिंह के यहां श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हुआ जहां कथा वाचक राहुल जी महाराज ने श्रोताओं को संबोधित करते हुये कहा कि मन को बड़ी सावधानी से लगाना चाहिए, नहीं तो मन का ध्यान विष पर चला जाएगा। उन्होंने भरत के जीवन की एक कथा सुनाते हुये बताया कि भरत के पिता चाहते थे कि भरत को अच्छी शिक्षा मिले लेकिन भरत का ध्यान भगवान के चरणों में था। भरत ने अपने पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए शिक्षा प्राप्त की लेकिन उनका मन हमेशा भगवान के चरणों में ही लगा रहा।कथा वाचक ने कहा कि हमें भी अपने मन को भगवान के चरणों में लगाना चाहिए, ताकि हमारा जीवन सार्थक हो सके। उन्होंने कहा कि मन को एकाग्र करने के लिए हमें भगवान की भक्ति करनी चाहिए और उनके नाम का जाप करना चाहिए। कहा कि भगवान की मंगलमय कथा जीवों के परम कल्याण के लिए है। कथा के दौरान श्रोताओं ने बड़ी श्रद्धा से भगवान के नाम का जाप किया और उनकी भक्ति किया।इस अवसर पर पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, जय नारायण पांडेय, लल्लन सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, प्रेमचंद उपाध्याय, दीपक सिंह, पप्पू सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे। कथा के आयोजन में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।