Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​डीएम—एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने गुरूवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी। जिलाधिकारी ने जेल अस्पताल जाकर भर्ती बंदियों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देशित किया कि नियमित रूप से इनके स्वास्थ्य की जांच की जाय। पाकशाला में जाकर बन्दियों के भोजन, नाश्ता के गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देश दिये गये कि बंदियों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाय। कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये संबंधित जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुये जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता आईपीएस सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।