Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : श्री संत गाड्गे धोबी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

जौनपुर। नगर के केराटकोट (केरारवीर मन्दिर) स्थित श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला प्रांगण में श्री संत गाड्गे धोबी कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश कन्नौजिया की अध्यक्षता में बाबा सन्त गाड्गे जयंती समारोह मनाये जाने हेतु बैठक हुई।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने अपना विचार व्यक्त किया जहां अन्त में यह निर्णय लिया गया कि श्री संत गाड्गे जयंती समारोह केरारवीर स्थित श्री संत गाड्गे धोबी धर्मशाला प्रांगण पर आगामी 23 फरवरी को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जायेगा। जिलाध्यक्ष डा. दिनेश कन्नौजिया एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने जनपद के समस्त स्वजातीय बन्धुओं से अपील किया कि आगामी 23 फरवरी को आयोजित जयंती समारोह में अपनी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभायें एवं जयंती समारोह को सफल बनायें।बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया, मनीष कन्नौजिया, नन्द लाल कन्नौजिया, श्याम कुमार कन्नौजिया, एडवोकेट अनूप कन्नौजिया, एडवोकेट शैलेश कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, राजपति कन्नौजिया, गौतम कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, अखिलेश कन्नौजिया, पन्धारी कन्नौजिया, सुरेन्द्र कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, बेचन कन्नौजिया, रिशू कन्नौजिया, पप्पू कन्नौजिया, लाले कन्नौजिया, मक्खन कन्नौजिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।