Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : पारम्परिक ढंग से मनेंगे त्योहार, खलल डालने वालों पर होगी कार्यवाही: थानाध्यक्ष

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में होली, रमज़ान एवं ईद के मद्देनज़र शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए रविवार को शान्ति समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी ने किया। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु, व्यापारी संगठन के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, सभासद तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष होली, रमज़ान एवं ईद के पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार ही मनाए जाएंगे। किसी भी प्रकार की नई परंपरा को जन्म नहीं दिया जाएगा जिससे सामाजिक समरसता और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जुलूस, नमाज़ अथवा अन्य धार्मिक कार्यक्रम पूर्व निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे।धर्मगुरुओं एवं समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि हमारे त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं। ऐसे में सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहज़ीब को बनाए रखें। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भी बाजारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में थाना प्रभारी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी समुदाय अपने-अपने पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्वक मनायें।इस अवसर पर चेयरमैन वसीम अहमद, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, शांतिभूषण मिश्रा, मनीष गुप्ता, धर्मचंद्र गुप्ता, सैय्यद ताहिर, फारूक आज़म, असलम खान, सभासद अमित सोनकर, इलियास खान, बृजनाथ जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।