Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​बालू से लदे ट्रैक्टर को मैजिक ने मारी टक्कर।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पतरही रेलवे क्रासिंग के समीप बालू से लदे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार मैजिक ने साइड मार दी। साइड लगते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे ट्राली पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार बालू लदा ट्रैक्टर वाराणसी से मेहनाजपुर जा रहा था जैसे ट्रैक्टर रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंचा तभी शव लेकर चंदवक से ऑडिहार जा रही है। मैजिक ने ट्रैक्टर को साइड मार दी।