Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : सीओ ने सरस्वती शिशु मन्दिर में गणित-विज्ञान प्रदर्शनी का किया उद्घाटन।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर (हिंदी माध्यम) में सोमवार को गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी के साथ भव्य बाल मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।उद्घाटन के उपरांत उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और बच्चों द्वारा तैयार किए गए अल्पाहार की सराहना करते हुए उनकी सृजनात्मकता एवं आत्मविश्वास की प्रशंसा की। विद्यालय परिवार की अनुशासनप्रियता, व्यवहार कुशलता एवं अतिथियों के प्रति सम्मानपूर्ण स्वागत-भाव ने सभी आगंतुकों का मन मोह लिया।प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने गणित के सिद्धांतों पर आधारित आकर्षक मॉडलों के माध्यम से दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता को सहज ढंग से समझाया। विज्ञान अनुभाग में किडनी की कार्यप्रणाली, आर्टिफिशियल ब्लड निर्माण की प्रक्रिया, हाइड्रोलिक सिस्टम पर आधारित बुलडोजर मॉडल तथा सौरमंडल के सजीव प्रतिरूप ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। बाल मेले के दौरान छात्राओं ने प्राकृतिक अबीर, गुलाल और पुष्पों से होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबंध समिति अध्यक्ष अभिषेक अग्रहरि, प्रबंधक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल तथा पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष मनोज अग्रहरि उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के नवाचार, आत्मविश्वास और शालीन व्यवहार की प्रशंसा किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य विमलेन्द्र पाण्डेय ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलती है।इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आचार्य लाल साहब सिंह, संतोष सिंह, सियाराम यादव, हरिओम बरनवाल, आचार्या रागिनी जायसवाल सहित समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय की शालीन व्यवस्था, अनुशासित संचालन एवं छात्रों की व्यवहार कुशलता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।