Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​गम व गुस्से के बीच निकला कैंडल मार्च।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

शाहगंज, जौनपुर। अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्लाह खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की मौत की सूचना ने शिया मुसलमानों में गहरा आक्रोश है। घटना के विरोध में रविवार को देर शाम नगर के भादी खास मोहल्ला स्थित दादा साहब के इमामबाड़े से कैंडल लाइट जुलूस निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष और युवा शामिल हुते। शाह पंजे के अंदर पहुंच जुलूस समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल लोगों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए शांति की कामना किया। लोग हाथों में कई तरह के स्लोगन लिखी तख्ती लेकर चल रहे थे।जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने खामनेई की मौत को एक बड़ी त्रासदी बताया और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और स्थिरता के लिए खतरा माना। उन्होंने इस हमले को ईरान के खिलाफ एक साजिश के रुप में देखा और इसके लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया। इस तरह के हमले केवल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किए जाते हैं और इससे आम जनता को नुकसान होता है। हमले को अमेरिका की दादागिरी बताया गया। अयातुल्लाह खामेनेई हम लोगों महान धर्म गुरु है।इस अवसर पर जफर अब्बास, शहंशाह, बाबा नायर, सहबे आलम, सौदागर मिंटो, रशीद, अम्मान, ज़ैग़म अब्बास, फ़राज़, शहज़ेब, सुलेमान अब्बास, शाह मोहम्मद, शिमू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।