Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur : ​युवती ने कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में शनिवार शाम लगभग 18 वर्षीय युवती ने घर के अन्दर छत में लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी नगीना की पुत्री संध्या (18) घर के कमरे में थी तभी उसने अज्ञात कारणों से छत के करी में दुपट्टे का फंदा बनाकर लगा ली। घटना की जानकारी शाम लगभग 4:15 बजे उस समय हुई जब मृतका की मां बसंती ने खिड़की से शव को लटकते हुए देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर आस—पास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गये।बताया गया कि मृतका के पिता नगीना रोजी-रोटी के सिलसिले में जिले से बाहर रहते हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुंडे से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिये। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।