Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

जौनपुर : ​सब्जी—फल व्यापार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम क्षेत्र के नवीन सब्जी मंडी में बीते दिनों चुने गये सभी पदाधिकारियों के लिये मंगलवार को सम्मान समारोह रखा गया। नवीन सब्जी फल मंडी में आयोजित कार्यक्रम में सब्जी फल व्यापार संघ ने अपने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मिलकर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर अध्यक्ष राजमणि यादव, महामंत्री महेन्द्र सोनकर, उपाध्यक्ष सुरेश सोनकर, अजय मौर्या कोषाध्यक्ष, राम आसरे मौर्य का स्वागत किया गया। इस अवसर पर छब्बू लाल सोनकर, ज्ञानचन्द गुप्ता, गुलाब साहू, राजू भाई, बबलू मौर्य, विजय सोनकर, प्रताप मौर्य, गुड्डू सोनकर, देवी पाल, राशिद, मोहम्मद शफी, कलीम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Uploaded Image