Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Entertainment : ​“सिनेमा कभी भी एक इंसान का सफर नहीं होता”: संयुक्ता ने ‘ब्लैक गोल्ड’ शूट को कहा अलविदा

मंचरियल के इंटेंस शूट के बाद संयुक्ता ने ‘ब्लैक गोल्ड’ का शूट पूरा किया

अभिनेत्री संयुक्ता अपनी लगातार शानदार कमाई के दम पर इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बना रही हैं। अपनी नैचुरल स्क्रीन प्रेजेंस और वर्सेटिलिटी के लिए जानने जाने वाली संयुक्ता ने धीरे-धीरे दर्शकों के बीच एक खास जगह बना ली है। अब उनके इस सफर में एक और अहम पड़ाव जुड़ गया है — उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट ब्लैक गोल्ड का आखिरी शेड्यूल पूरा कर लिया है।

फैंस को इस सफर की झलक देते हुए संयुक्ता ने सोशल मीडिया पर सेट के कुछ बिहाइंड-द-सीन्स मोमेंट्स शेयर किए, साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने पूरी टीम के प्रति आभार जताया और इस अनुभव को याद किया।

अपने नोट में उन्होंने सिनेमा की टीमवर्क वाली भावना को व्यक्त करते हुए लिखा:
“दो दिन पहले हमने #BlackGold का एक शेड्यूल पूरा किया — और मेरा दिल भर आया है ♥️
सिनेमा कभी भी एक व्यक्ति का सफर नहीं होता। यह अनगिनत हाथों, दिलों और इरादों का संगम है, जहां हर विभाग एक ही दिशा में काम करता है। हमने यहां जो रचा है, वह उसी सामूहिक भावना का प्रतिबिंब है, और मैं इसके लिए दिल से आभारी हूं।
@filmsyogi सर — हर चीज के लिए धन्यवाद। आपका विश्वास और मार्गदर्शन शब्दों से परे है।
मंचरियल ने हमें हर तरह से परखा। 40–45°C की तेज गर्मी और तपता हुआ सूरज — सब कुछ मुश्किल था, लेकिन हमारी टीम भी उतनी ही मजबूत रही। गर्मी, थकान और हर मुश्किल के बीच, आप सबने हिम्मत, जुनून और उद्देश्य के साथ काम किया। ऐसी दृढ़ता बहुत कम देखने को मिलती है, और मुझे गर्व है कि मैं इसका हिस्सा रही।
हर एक क्रू मेंबर को — धन्यवाद, आपने नामुमकिन को मुमकिन बना दिया।”
image.png

काम की बात करें तो संयुक्ता के पास आगे कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही स्वयंभू, ब्लैक गोल्ड और अमेज़न प्राइम वीडियो के शो गुव्वाला चेरुवु घाट में नजर आएंगी। इसके अलावा भी उनके पास कुछ और अनौंस नके गए प्रोजेक्ट्स हैं, जो उनके करियर के इस दौर को और भी खास बनाने वाले हैं।