इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क
सिकरारा, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वांछितयों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिकरारा के नेतृत्व में थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-116/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त मिठाईलाल पुत्र स्व. पांचूराम निवासी देहजूरी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर को ग्राम खानापट्टी टावर के पास से समय 13.45 पर गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।