Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Jaunpur:शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार।

इंद्रा एक्सप्रेस नेटवर्क 

खेतासराय, जौनपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष खेतासराय के कुशल नेतृत्व में थाना खेतासराय पुलिस टीम  द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं.-83/2026 धारा 69 बीएनएस 3(2)5 एएसी/एसटी एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर में शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करके वाले नामित वांछित अभियुक्त श्रवण कुमार विन्द पुत्र रामपरीत निवासी खलौतीपुर थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को 24 घण्टे के अन्दर शुक्रवार को जमदहाँ बाजार से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।